Choose a track to play
दिल से धड़कन है गायब
रातों से नींदें गायब
आसमां के तारे सारे
खो ही गए
अब ना पहले सी शामें
ना कोई गीत पुराने
सारे ही लम्हे जैसे
थम से गए
इन राहों के दरमियां
कैसे हुए फासले
कोई तो होगी वजह
हम पहले से ना रहे
गुम हुए जाने कहां
रह गई परछाइयां
चुप हम दोनो यहां
रह गई खामोशियां
गुम हुए जाने कहां
रह गई परछाइयां
चुप हम दोनो यहां
रह गई खामोशियां हम खो गए…कहां हम खो गए…कहां
हम-सफ़र एक रास्ते के
एकदुजे से ही खफा है
चल पड़े कैसे सफर पे, जाएगें कहाँ
कैसी मजबूरियों में चल रहे, हम दुरियों पे
साथ होकर भी जुदा है, आये हम कहाँ
इन राहों के दरमियां
कैसे हुए फासले
कोई तो होगी वजह
हम पहले से ना रहे
गुम हुए जाने कहां
रह गई परछाइयां
चुप हम दोनो यहां
रह गई खामोशियां
गुम हुए जाने कहां
रह गई परछाइयां
चुप हम दोनो यहां
रह गई खामोशियां
हम खो गए…कहां हम खो गए…कहां