Choose a track to play
ना दस्तकें ये तेरे दिल की
हाँ, वही धड़कनें हैं
यूँ ज़ोर से जो तुझको अब सुन रहीं हैं
सुन ले ज़रा ये तुझसे क्या कह रहीं हैं
आये नहीं जिनके थे वादे
वक़्त उलझा हुआ है तेरे यहाँ पे
क्या वो कल थे यहाँ?
या हफ़्तों पहले की ये है दास्ताँ?
आये ना तेरी याद हमको
आये ना तेरी याद हमको
टूटे मकाँ इक बार गिर कर
वैसे बनते कहाँ हैं
जैसे थे तूने अपने दिल से बनाये
वो कारिगर यूँ हाथों से थे सजाये
आये ना तेरी याद हमको
आये ना तेरी याद हमको
क़िताबों के घर दुनिया है तेरी
इन धूल भरे पन्नों में तू क्या ढूँढती?
और क्या हो गया जो तुझे
इस दफ़ा ना मिली प्यारी सी परियों की वो कहानी?
और तुम यूँ परेशाँ हो क्यूँ?
है जादूगरी आज भी तेरे दिल में है बाक़ी
और इन काग़ज़ों में कहीं
एक गुल है जो ऐसे तेरा इंतज़ार कर रहा है
ये गुल है तेरी वो हँसी, कहाँ खो गयी?
ये बता खिलेगी कभी?
आयेगा इक दिन
जब उनकी रातें यूँ ना महफ़ूज़ होंगी
तेरे, तेरे बिन ऐसे तू देख लेना
तेरी कमी तब उनको महसूस होगी
मुझे, मुझे है पता ये