ऐ दोस्त, मेरे भाई
बात तो सुन, छोड़ पढ़ाई
जिससे पहले हम busy हो, कर ले मुझसे बातें
बीत जा रहे ये दिन, गुजरती सारी रातें
तरस रहा है दिल मेरा सुनने को तेरे मुँह से साले
ऐ दोस्त, मेरे भाई
सुन भी ले, छोड़ लड़ाई
होगा बड़ा आदमी, वही तू मेरे सामने
याद कर वो दिन जब सैंडी खाते थे हम साथ में
Incoming अब free है, call कर रहा हूँ, phone तो उठा ले
कल रात सारी की सारी मैं पी गया
हमारी सारी वो यारी मैं जी गया
काँधे में काँधा डाले
हँसते, खिलखिलाते
बड़े हम हुए न जाने क्यों
ऐ दोस्त (ऐ दोस्त)
मेरे भाई (मेरे भाई)
मिल भी ले (मिल भी ले)
बहुत हुई कमाई
हो बच्चे मेरे दो, probably तेरे तीन-चार हैं
कहानियों और किस्सों में तू आता बार-बार है
कोई तो हो ऐसा जो मेरी बीवी को बोले भाभी
तू रु तू
तू तू रु रु रु रु रु
तू रु तू
तू तू रु रु रु रु रु
तू रु तू रु रु तू
रु रु तू रु रु तू
तू रु तू रु रु तू
रु रु तू
ऐ दोस्त, मेरे भाई
पी भी ले, थोड़ी दवाई
एक पैर क़ब्र में मेरा, एक पैर नाँव में
पुकार रहे फ़रिश्ते मुझको दूर अपनी छाँव में
मर रहा है दोस्त तेरा कंधा तो थोड़ा लगा दे
ऐ दोस्त (ऐ दोस्त)
मेरे भाई (मेरे भाई)
बात तो सुन (बात तो सुन भी ले ना)
छोड़ पढ़ाई
जिससे पहले हम busy हो, कर ले मुझसे बातें
बीत जा रहे ये दिन, गुजरती सारी रातें
तरस रहा है दिल मेरा सुनने को तेरे मुँह से साले