Choose a track to play

चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
मिलन की मस्ती भरी आँखों में
हज़ारों सपने सुहाने लिये
हो चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
ये मस्ती के नज़ारें हैं तो ऐसे में
संभलना कैसा मेरी क़सम
तू लहराती डगरिया हो तो फिर क्यूँ ना
चलूँ मैं बहका बहका रे
मेरे जीवन में ये शाम आई है
मुहब्बत वाले ज़माने लिये
हो चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिये
वो आलम भी अजब होगा
वो जब मेरे करीब आयेगी मेरी कसम
कभी बैंयां छुड़ा लेगी
कभी हस के गले से लग जायेगी हाय
मेरी बाहों में मचल जायेगी
वो सच्चे झूठे बहाने लिए
हो चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिए
बहारों में नजारों में
नजर डालूँ तो ऐसा लागे मेरी कसम
वो नैनों में भरे काजल
घूंघट खोले खड़ी है मेरे आगे रे
शरम से बोझल झुकी पलकों में
जवान रातों के फ़साने लिए
हो चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिए
मिलन की मस्ती भरी आँखों में
हजारो सपने सुहाने लिए
हो चला जाता हूँ किसी की धुन में
धड़कते दिल के तराने लिए (हे हे हे हे हे ) (ला ला ला )