Choose a track to play

भगवान भगवान भगवान
ओ दुनिया के रखवाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
आश निराश के दो रंगों से
दुनिया तूने सजाई
नैया संग तूफान बनाया
मिलन के साथ जुदाई
जा देख लिया हरजाई
ओ लुट गई मेरे प्यार की नगरी
अब तो नीर बहा ले
अब तो नीर बहा ले (आ)
ओ अब तो नीर बहा ले (आ)
ओ दुनिया के रखवाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
आग बनी सावन की बरखा
फूल बने अंगारे
नागन बन गई रात सुहानी
पत्थर बन गए तारे
सब टूट चुके है सहारे
ओ जीवन अपना वापस ले ले
जीवन देने वाले ओ
दुनिया के रखवाले
चाँद को ढूढ़े पागल
सूरज शाम को ढूढ़े सवेरा
मै भी धुंडु उस प्रीतम
को हो ना सका जो मेरा
भगवान भला हो तेरा
ओ किस्मत फूटी आस न टूटी
पाँव में पड़ गए छाले
ओ दुनिया के रखवाले
महल उदास और गलिया
सुनि चुप चुप है दीवारे
दिल क्या उजाड़ा दुनिया
उजड़ी रूठ गई है बहारे
हम जीवन कैसे गुज़ारे
ओ मंदिर गिरता फिर बन जाता
दिल को कौन संभाले
ओ दुनिया के रखवाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
ओ दुनिया के रखवाले
रखवाले रखवाले (गाना बंद करो) (?)
रखवाले (?)