Choose a track to play
इन फ़ासलों में इतनी जान कहाँ
कि मेरी चाह रोक सके
तेरी आँखों में तेरी रूह देखी
तो फिर दिल को मैं ना रोक सका
बिन कहे बहुत कुछ कह जाती हो
मेरे ख़्वाबों में हर पल तुम रह जाती हो
जब तुम पास आती हो
जब तुम मुस्कुराती हो
इन तारों में इतनी चमक कहाँ
कि तेरी आँखों से कुछ कह सके
दूर हो लेकिन दिल के पास
इंतज़ार तेरा मैं करूँ
दिन ढले या हो नई सुबह
मेरे दिल में तुम ही तो हो सदा
ये दिल भी अजीब है
इसकी चाहतें अज़ीज़ हैं
जब तुम पास आती हो
जब तुम मुस्कुराती हो
इन साँसों में इतनी जान कहाँ
कि तुझे देखे बिन ये चल सके
इन फ़ासलों में इतनी जान कहाँ
कि मेरी चाह रोक सके
दूर हो लेकिन मेरे दिल के पास
बहुत ही प्यारा सा ये एहसास
जब तुम पास आती हो (पास आती हो)
जब तुम मुस्कुराती हो (मुस्कुराती हो)
मेरे सीने से तुम लग जाती हो (लग जाती हो)
जब तुम पास आती हो