Choose a track to play
नया नया सा दिन है, नई रात है
खोया हुआ मुसाफ़िर सही रस्ते पर आज है।
बरसों का अधूरा सपना लिए जो साथ है
इतिहास गवाह है उसके पैरों पे मंजिल आज है।
तो जाने भी दो, जो भी हो रहा
गुज़र जाएगा ये वक्त भी
वो दिन आएगा, ऐसा अपना भी
मेहनत लाएगी रंग कभी ।
तो जाने भी दो, जो भी हो रहा
गुज़र जाएगा ये वक्त भी
वो दिन आएगा, ऐसा अपना भी
मेहनत लाएगी रंग कभी।
खुला है आसमान उड़ने को पंख तैयार है
पिंजरे में था जो पंछी आज आज़ाद है।
हवाओं का उसको ना डर वो तैयार है
घायल है वो पंछी मगर मानी ना हार है।
तो जाने भी दो, जो भी हो रहा
गुज़र जाएगा ये वक्त भी
वो दिन आएगा, ऐसा अपना भी
मेहनत लाएगी रंग कभी।
तो जाने भी दो, जो भी हो रहा
गुज़र जाएगा ये वक्त भी
वो दिन आएगा, ऐसा अपना भी
मेहनत लाएगी रंग कभी।