आँखे बंद करले, नींद से भरले
मैं तेरे, हाँ, पास हूँ
हर खुशी पी ले, बेझिजक जी ले
मैं तेरे, हाँ, पास हूँ
मैंने चाँद और तारों से भी बातें कर ली है
तुझको खुश रखने में वो भी मेरे साथी है
मुस्कुरा तू मुस्कुरा
आँखे बंद करले, नींद से भरले
जो भी तू चाहे है वो हाज़िर
कर अपनी फ़रमाइशें तू ज़ाहिर
आँसू आँखों से मैं बहने ना दूँगा
कोई अरमान बाकी रहने ना दूँगा
जो भी तू चाहे है वो हाज़िर
कर अपनी फ़रमाइशें तू ज़ाहिर
अहमियत तेरी तू ना जाने
ख़ास है तू माने ना माने
हाँ, आँखे बंद करले, नींद से भरले
मैं तेरे, हाँ, पास हूँ
आँखे बंद करले, नींद से भरले
सो जा, सो जा, सो जा, सो जा
तेरी दुआओं के लिफ़ाफे
ख़ुद लेके पहुँचेंगे फ़रिश्ते
ग़म से जाना तेरा लेना-देना क्या?
तेरे ही लिए ही सारी ये दुनियाँ
तेरी दुआओं के लिफ़ाफे
ख़ुद लेके पहुँचेंगे फ़रिश्ते
वो ख़ुदा तुझपे मेहरबान है
क़ीमती तेरा हर अरमान है
आँखे बंद करले, नींद से भरले
मैं तेरे, हाँ, पास हूँ
हर खुशी पी ले, बेझिजक जी ले
मैं तेरे, हाँ, पास हूँ
मैंने चाँद और तारों से भी बातें कर ली है
तुझको खुश रखने में वो भी मेरे साथी है
मुस्कुरा तू मुस्कुरा
सो जा, सो जा, सो जा, सो जा