Choose a track to play
Single / Track
प्यार की कश्ती में
लहरों की मस्ती में
पवन के शोर शोर में
चले हम ज़ोर ज़ोर में
गगन से दूर
वहां क्या प्यार मिलेगा
चमन का फूल खिलेगा
जिसे दिल ढूंढ रहा है
क्या वो दिलदार मिलेगा
वहां सच होंगे सपने
बनेंगे गैर भी अपने
दिल की बारात सजेगी
मिलेंगे साजन अपने
मैंने सुना, क्या सुना
जो कहा क्या कहा
जाना है बहुत है दूर
प्यार की कश्ती में
लहरों की मस्ती में
पवन के शोर शोर में
चलें हम ज़ोर ज़ोर में
गगन से दूर
प्यार को प्यार मिले तो
नज़र कहीं लग न जाए
मिले जीवन में हम तुम
कही फिर बिछड़ न जाएँ
नज़र क्या लगे वहां पर
है प्यार ही प्यार जहाँ पर
न बिछड़े मिलने वाले
जहाँ सब हों दिल वाले
तो चलो चले
हां चलें, यूँ मिलके हाँ मिलके
होके ख़ुशी में चूर
प्यार की कश्ती में
लहरों की मस्ती में
पवन के शोर शोर में
चलें हम ज़ोर ज़ोर में
गगन से दूर