Choose a track to play
Single / Track
मन में फूटा rum cake सा
हर कोई लगता नेक सा
दिन बड़ा ये ख़ास है
प्यार आस-पास है
छाया है जादू एक सा
Cherry और sherry का समाँ
रम पम रम पम रम पम प र र
नेमत बरसाता आस्माँ (रम पम प र र)
सात रंग शाम के
नाचें हाथ थाम के
बातें भी बन जाएँ दुआ
आ झूमें और डोलें
हम तुम हौले हौले
आ दिल का दरवाज़ा
बिन चाबी के खोलें
तेरी मेरी
Merry Christmas
तेरी मेरी
Merry Christmas
बस ये ख़ुमार
मुझपे थोड़ा सा थोड़ा थोड़ा सा
आने दे
बस एक बार
मुझे गहरे समंदर में गुम हो जाने दे
हो ओ बस ये ख़ुमार
मुझपे थोड़ा सा थोड़ा थोड़ा सा
आने दे
बस एक बार
मुझे गहरे समंदर में गुम हो जाने दे
रौशन तारों की रात है (रम पम प र र)
हम दिल हारों की रात है (रम पम प र र)
प्यार है जूनून है
और इक सुकून है
जब रस्ते आते हैं यहाँ
आ झूमें और डोलें (ओ ओ)
हम तुम हौले हौले (ओ ओ)
आ दिल का दरवाज़ा (ओ ओ)
बिन चाबी के खोलें (ओ ओ)
तेरी मेरी
Merry Christmas
तेरी मेरी
Merry Christmas