Choose a track to play

Single / Track
ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुर्बानी
ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुर्बानी
तुम भूल न जाओ उनको
इस लिये कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
जब घायल हुआ हिमालय, ख़तरे में पड़ी आज़ादी
जब तक थी साँस, लड़े वो
जब तक थी साँस, लड़े वो, फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा सो गए अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
कोई सिख, कोई जाट, मराठा
कोई सिख, कोई जाट, मराठा
कोई गुरखा, कोई मद्रासी, कोई गुरखा, कोई मद्रासी
सरहद पर मरने वाला
सरहद पर मरने वाला हर वीर था भारतवासी
जो ख़ून गिरा पर्वत पर वो ख़ून था हिंदुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी (आ आ आ आ)
क्या लोग थे वो दीवाने, क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
तुम भूल ना जाओ उनको इसिलिए कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी
जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद की सेना
जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद की सेना
जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद