Elige una pista para reproducir
बिना पूछे आया हूँ
दर पे तुम्हारे
अगर हो सके तो मुझे माफ़ कर दो
मैं बदल हूँ प्यासा हो तुम एक सागर
मेरे दिल का दामन अदाओं से भर दो
बिना पूछे आया हूँ
इतनी हिम्मत हुई कैसे
मेरे तुम कौन लगते हो
ना तुम से जान ना पहचान
दिल के महमान बनते हो
ये कंचन सी काया
ये चंदन सी बाहें
नहीं हक मेरा इनपे
मैंने ये माना
तुम्हारे लिए मैं बेगाना हूँ लेकिन
ये दिल हो गया है तुम्हारा दीवाना
बिना पूछे आया हूँ
शरीफों की है बस बातें
मगर दिल से लुटेरे हो
शरीफों की है बस बातें
मगर दिल से लुटेरे हो
समझती हूँ अदाएँ मैं
ना तुम अपने ना मेरे हो
मुहब्बत की इतनी हंसी मत उड़ाओ
किसी दिन मोहब्बत में रोना पड़ेगा
बड़ा नाज़ है मुझको अपनी वफ़ा पर
तुम्हें एक दिन मेरा होना पड़ेगा
बिना पूछे आया हूँ दर पे तुम्हारे
अगर हो सके तो मुझे माफ़ कर दो
बिना पूछे आया हूँ