Elige una pista para reproducir
सुन दिलरुबा, hey, दिल की सदा, हाँ
आ पुकारे तुझे महबूब तेरा, महबूब तेरा
मर जाऊँगा, hey, मैं होकर जुदा, हाँ
आ पुकारे तुझे महबूब तेरा, महबूब तेरा
मुझे बेरुख़ी की वजह तो बता
खफ़ा क्यूँ है तू इस तरह तो बता?
ख़ता मुझ से कब और कहाँ हो गई?
मुझे तू वो दिन, वो जगह तो बता
मुझे बेरुख़ी की वजह तो बता
खफ़ा क्यूँ है तू इस तरह तो बता?
ख़ता मुझ से कब और कहाँ हो गई?
मुझे तू वो दिन, वो जगह तो बता
सुन दिलरुबा, hey, दिल की सदा, हाँ
आ पुकारे तुझे महबूब तेरा, ओ, महबूब तेरा
ज़माना कहे ना "दीवाना" मुझे
ना मजनू का दे कोई ताना मुझे
उठाले ना पत्थर कही हाथ में
बनाएँ ना दुनिया निशाना मुझे
ज़माना कहे ना "दीवाना" मुझे
ना मजनू का दे कोई ताना मुझे
उठाले ना पत्थर कही हाथ में
बनाएँ ना दुनिया निशाना मुझे
मर जाऊँगा, hey, मैं होकर जुदा, हाँ
आ पुकारे तुझे महबूब तेरा, हो, महबूब तेरा
ना मानूँगा मैं कोई मजबूरियाँ
नहीं मुझ को मंज़ूर ये दूरियाँ
तू मेरी है, मेरी रहेगी सदा
नहीं रोक पाएगा मुझ को जहाँ
ना मानूँगा मैं कोई मजबूरियाँ
नहीं मुझ को मंज़ूर ये दूरियाँ
तू मेरी है, मेरी रहेगी सदा
नहीं रोक पाएगा मुझ को जहाँ
सुन दिलरुबा, hey, दिल की सदा, हाँ
आ पुकारे तुझे महबूब तेरा, महबूब तेरा
मर जाऊँगा, hey, मैं होकर जुदा, हाँ
आ पुकारे तुझे महबूब तेरा, महबूब तेरा