मारी जाए मेरी किस्मत
कर दे हर कोई रुक्सत
पर रहता में मस्त
उम्मीद न होती मेरी अस्त
दिल में है जोश
आंखों में आग
हर ठोकर कहती मुझे
अब तू ज़ोर से आगे भाग
हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन
सपनों को तोड़ न पाए तूफान
चट्टान और काटे मेरी पहचान
निखरे है हम ,बिखरे नहीं
हौंसले है ऐसे जो झुके नहीं
हर दर्द को बना लिया साथी
हर अंधेरे में जलाऊ में बाती
हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन