
मंदिर अपना मस्जिद अपनी
अपना ही गुरुद्वारा है
आओ हम सब मिलकर बोले
भारत देश हमारा है
कितने मजहब कितने धर्म हैं
कितने मजहब कितने धर्म हैं
और भाषा अनेक है
हिंदू हैं मुस्लिम हैं
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
हिंदुस्तानी एक है
आओ हम सब मिलकर बोले
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
कुछ गद्दार तो अपने देश के ही टुकड़े करवाए
गैर देश के बलबूते पर अपना ही देश जलाए
मासूम निहते लोगो पे अपनी बंदूकें चलाए
भाई भाई में खुद के देखो
कैसे ज़हर फैलाए
कितना ज़ोर लगा ले दुश्मन
कितना ज़ोर लगा ले दुश्मन
फिर भी हम एक हैं
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
हिंदुस्तानी एक है
आओ हम सब मिलकर बोले
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
अपने हाथों से अपने ही बच्चों के खून बहेंगे
बोले सारी दुनिया वाले तुमको क्या कहेंगे
गांधी नेहरू नेताजी के
देश को न बिखराओ
अपने देश को बाट रहे हो
अब तो होश में आओ
एक धरती पे जन्म लिया है
एक धरती पे जन्म लिया है
बुरे हो चाहे नेक हो
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
हिंदुस्तानी एक है
आओ हम सब मिलकर बोले
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
अमेरिका अफ्रीका देखा गया मैं इंग्लिस्तान
अरब देश भी सारे देखे पहुंचा मैं ईरान
जर्मन और इटली से होकर
आया चीन जापान
सब से प्यारा लगा है
मुझको अपना हिंदुस्तान
भारत तो भारत है चाहे
भारत तो भारत है चाहे
और भी देश अनेक हैं
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
हिंदुस्तानी एक है
आओ हम सब मिलकर बोले
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
विश्व शांति का हमने ही
सबको दिया है पैगाम
दूसरे देशों में जाकर
पैदा किया है नाम
अमन की जीत हमेशा होती
कोई माने ना माने
अमन का दूसरा नाम है
भारत सारी दुनिया जाने
खून खराबा बंद करो
खून खराबा बंद करो
और बोलो हम सब एक है
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
हिंदुस्तानी एक है
आओ हम सब मिलकर बोले
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
कितने मजहब कितने धर्म हैं
और भाषा अनेक है
हिंदू हैं मुस्लिम हैं
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई
हिंदुस्तानी एक है
आओ हम सब मिलकर बोले
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्