Elige una pista para reproducir

ओ पिया, ओ पिया
ओ पिया, ओ पिया
ओ पिया मैं तुझसे बोल रही इतनी सी ये बात
तू बिन बोले ही समझ सकूं तेरे दिल की बात
ओ पिया मैं तुझसे बोल रही इतनी सी ये बात
तू बिन बोले ही समझ सकूं तेरे दिल की बात
चलना साजन मुझको लेके उनके सारे धाम
तेरा मेरा साथ हो मुक्ति का वो द्वार हो
मंदिर में भोलेनाथ हो शिवजी का वो द्वार हो
तेरा मेरा साथ हो मुक्ति का वो द्वार हो
मंदिर में भोलेनाथ हो शिवजी का वो द्वार हो
हिमालय पे जो बैठे हैं मेरे भोलेनाथ
मंदाकिनी है चरण पखारे देवभूमि का स्थान
बर्फों के संग बैठे वहां केदार के नाथ
झर झर झरने करवाते हैं स्वर्ग का एहसास
चलना साजन मुझको लेके केदार के धाम
एक सफर सुहाना खास हो तेरा मेरा साथ हो
मुक्ति का वो द्वार हो मंजिल केदारनाथ हो
तेरा मेरा साथ हो मुक्ति का वो द्वार हो
मंदिर में भोलेनाथ हो शिवजी का वो द्वार हो
हम्म हम्म हम्म हम्म
उज्जैनी में जो बैठे हैं मेरे महाकाल
मुक्ति का वो द्वार है जहां बैठे महाकाल
भस्मी संग सजते हैं जहां मेरे महाकाल
ऋषि योगी संत और साधु जिन्हें करे हैं प्रणाम
चलना साजन मुझको लेके महाकाल के धाम
तेरा मेरा साथ हो मन में महाकाल हो
मुक्ति का वो धाम हो मंदिर में महाकाल हो
तेरा मेरा साथ हो मन में महाकाल हो
मुक्ति का वो धाम हो मंदिर में महाकाल हो
रज है जहां की सबसे प्यारी चंदन के समान
श्रीजी जहां की महारानी और कृष्ण जिनके प्राण
हर गली में बरसे हैं जहां राधा नाम का प्यार
राधे राधे नाम से जहां गूंजे जय जयकार
चलना साजन मुझको लेके वृंदावन धाम
तेरा मेरा साथ हो यमुना जी का घाट हो
मंदिर में राधे श्याम हो वृंदावन धाम हो
तेरा मेरा साथ हो यमुना जी का घाट हो
मंदिर में राधे श्याम हो वृंदावन धाम हो