Elige una pista para reproducir
Sencillo / Pista
(होली है!)
होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं
(होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं)
गिले-शिकवे भूल के, दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं
होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं
(होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं)
(होली है!)
गोरी तेरे रंग जैसा थोड़ा सा मैं रंग बना लूँ
आ, तेरे गुलाबी गालों से थोड़ा सा गुलाल चुरा लूँ
जा, रे जा, दीवाने तू, होली के बहाने तू
जा, रे जा, दीवाने तू, होली के बहाने तू
छेड़ ना मुझे, बेसरम
पूछ ले ज़माने से ऐसे ही बहाने से लिए और दिए दिल जाते हैं
(होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं)
(हो, ओ-हो, हो, ओ-हो, हो, ओ-हो, हो, ओ-हो)
(हो, ओ-हो, हो, ओ-हो, हो, ओ-हो, हो, ओ-हो)
(हो, ओ-हो, हो, ओ-हो, हो, ओ-हो, हो)
यही तेरी मर्ज़ी है तो, अच्छा, चल तू ख़ुश हो ले
पास आ के छूना ना मुझे, चाहे मुझे दूर से भिगो ले
हीरे की कनी है तू, मट्टी से बनी है तू
हीरे की कनी है तू, मट्टी से बनी है तू
छूने से जो टूट जाएगी?
काँटों के छूने से फूलों से नाजुक-नाजुक बदन छिल जाते है
(होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं)