Elige una pista para reproducir
यूं बेवफ़ा न जा घर
ओ-ओ-ओ
बचा ले मुझे आकर
ओ-ओ-ओ
ये आंखें बहें सागर
ओ-ओ-ओ
तू बेवफ़ा न जा घर
ओ-ओ-ओ
मैं लिखता रहूं जान-ए-मन आज ये
हाँ परवाह करूं तेरी, तू जाने बात ये
आ
ना ये काले काम छूटे मेरे
ना छूटे तू
मुझे यूं न अब तू सताया कर
बरबाद ये
मैं करता रहूं ख़ुद ही को
जानूं बात ये
आ
तेरे पीछे-पीछे भागूं
मुझे दिखे ना तू
दिखे खूब खुद में खता
आंखों से भीगा तन ये
यूं राह तकूं पर ढूँढ मैं पाऊं ना
और ये सारे जाम पी लूं हो के
नशे में धुत्त मेरी आज लिख दूँ रज़ा
रातों से काला मन
यूं तोड़ मुझे मैं रूठ भी पाऊँ ना
और ये सारे जाम पी लूं हो के
नशे में धुत्त न दूँ खुद को सज़ा
यूं बेवफ़ा न जा घर
ओ-ओ-ओ
बचा ले मुझे आकर
ओ-ओ-ओ
ये आंखें बहें सागर
ओ-ओ-ओ
तू बेवफ़ा न जा घर
कभी याद ही न आए तेरी
कभी भाग ही न पाए हम
कहीं जाने को चलने लगे
तो ये डर कहीं पहुँच ही न पाए हम
कहीं आंखों में रंग नहीं है
कहीं नूर ही न भाए अब
मुझे खींच ले ओर तेरी
कहीं डोर ये टूट न जाए अब
कैसा ये खाली तन
जो देख सके सब, दूर पर जाए ना
और ये सारी रात चीखे मेरे
कानों में मुझसे तू
छूट कर जाएगा
राहों का भूला मैं
ये घूम कहीं कुछ
ढूँढ पर पाए ना
बची सारी रात कह दे मुझे
कह दे कि मुड़कर ना लौटकर आएगा
जाने दूँ या छोड़ूँ न
कि सारी शाम बाकी है
थोड़ी दूर चलने को
कहाँ हम और राज़ी हैं
बैरी भीग रातों में
ये आंखें सूख जाती हैं
तारीफ़ें हैं उनकी जो
उन्हें अब नींद आती है
यूं बेवफ़ा न जा घर
ओ-ओ-ओ
बचा ले मुझे आकर
ओ-ओ-ओ
ये आंखें बहें सागर
ओ-ओ-ओ
तू बेवफ़ा न जा घर