Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
तेरे दरबार में दाता सदा इंसाफ़ होता है
उसे तू पार करता है जिसे तूफ़ाँ डुबोता है
सुन मेरी फ़रियाद किया है मैंने तुझको याद
सुन मेरी फ़रियाद किया है मैंने तुझको याद
कर देगा बर्बाद मेरी दुनिया एक सैयाद
सुन मेरी फ़रियाद
जब जब तेरे बंदों ने दी तेरी दुहाई
तब तब मालिक तूने ही उनकी लाज बचाई
आज मगर ख़ामोश है तू
आज मगर ख़ामोश है तू क्यूँ देख के ये बेदाग़
सुन मेरी फ़रियाद, किया है मैंने तुझको याद
कर देगा बर्बाद मेरी दुनिया एक सैयाद
सुन मेरी फ़रियाद
एक तरफ़ एक सितमगर की शान है
एक तरफ़ बेगुनाहों की जान है
आज सारे ज़माने के सामने
तेरे इंसाफ़ का इम्तिहान है
नाम मिटेगा तेरा भी
नाम मिटेगा तेरा भी मेरे मिटने के बाद
सुन मेरी फ़रियाद, किया है मैंने तुझको याद
कर देगा बर्बाद मेरी दुनिया एक सैयाद
सुन मेरी फ़रियाद, किया है मैंने तुझको याद