Elige una pista para reproducir
क्यूँ ढूँढे है तू खुद में गम ये बता
जब जादू यहाँ चलती फ़िज़ाओं में है
क्यूँ ढूँढे है तू रात में दिन का पता
जब मस्ती यहाँ चाँदनी राहों में है
क्यूँ देखे है तू आँख भर एक सपना
सपने तो यहाँ बुनते हज़ारों में है
क्यूँ ढूँढे है तू भीड़ में एक अपना
अपने तो यहाँ सब अंजाने भी है
क्यूँ ढूँढे है तू रात में दिन का पता
जब मस्ती यहाँ चाँदनी राहों में है
और कभी कभी जो अश्कों से मुलाक़ात होती है
वो समझने को अंजानी एक बात होती है
अरमानो की सड़क पे ना हैरान हो प्यारे
जहाँ तू है वहाँ भी तो बरसात होती है
और होती है जो बनके फिर से सुबह
वो सुबह भी चमकती किताब होती है
ज़ा लेले तू भी मनमर्ज़ी का मज़ा
क्या रखा तेरी चार दीवारों में है
क्यूँ ढूँढे है तू रात में दिन का पता
जब मस्ती यहाँ चाँदनी राहों में है