Elige una pista para reproducir
ऐ हवाओं देख लो बेघरों ने आज तो
आसमान के गाँव में अपना हिस्सा ले लिया
काग़ज़ों पे वक़्त के कोई जा के ये लिखे
पांव की दरार को पंख हमने दे दिया
एक मकसद के लिए यूं मर मिटे के जी गए
प्यास यूं हद से बढ़ी हम बादलों को पी गए
ये कहानी तो रहेगी हम रहें या ना रहें
ज़िंदगानी तो रहेगी हम रहें या ना रहें
ए परिंदो देख लो ए घटाओ देख लो
चाँद तारो देख लो कहकशाओ देख लो
जो डराते थे हमे वो अँधेरे खो गए
ठोकरों में जो रहे आज ऊँचे हो गए
ये कहानी तो रहेगी हम रहे या न रहे
जिंदगानी तो न रहेगी हम रहे या न रहे
हिम्मतों के सामने वक्त को झुकना पड़ा
शेरदिल तो है वही जो लकीरों से लड़ा
जो कभी होना नहीं था वो अजूबा कर दिया
सूना था आकाश तूने जुगनूओं से भर दिया
पर्बतो से भी है ऊंचा हौसला तेरा
काग़ज़ों पे वक़्त के कोई जा के ये लिखे
ये कहानी तो रहेगी हम रहे या न रहे
जिंदगानी तो न रहेगी हम रहे या न रहे
एक मकसद के लिए यूं मर मिटे के जी गए
प्यास यूं हद से बढ़ी हम बादलों को पी गए
काग़ज़ों पे वक़्त के कोई जा के ये लिखे