Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
अरे लोगो पकड़ो ये लड़का दीवाना
अरे लोगो पकड़ो ये लड़का दीवाना
आज मरने की तैयारी करने लगा
बिना शादी के देखो मरने लगा
अरे लोगो पकड़ो पकड़ो पकड़ो
ये लड़का दीवाना
कोई इसको रोको कहो जिद्द ये छोड़े
मुझे ना सताए मेरा दिल ना तोड़े
मैं पीछे चलू ये आगे आगे ये दौड़े
ये किस बावरे से नैन मैंने जोड़े
दिलगी मैंने की ये अकड़ने लगा
आज मरने की तैयारी करने लगा
बिना शादी के देखो मरने लगा
अरे लोगो पकड़ो पकड़ो पकड़ो
ये लड़का दीवाना दीवाना
बड़ा खूबसूरत रंगीन आसमा है
के मैं भी जवां हूँ तू भी जवां है
जवां दिल में अरमानों का कारवां है
अधूरी हमारी अभी दास्ता है
हमसफर बनके फिर क्यों बिछड़ने लगा
आज मरने की तैयारी करने लगा
बिना शादी के देखो मरने लगा
अरे लोगो पकड़ो पकड़ो पकड़ो
ये लड़का दीवाना दीवाना
तू मरने से पहले जरा सोच राजा
मैं कैसे जीऊँगी मुझे ये बता जा
मैं दुल्हन बनी कह रही हूँ आ जा
मेरे संग तू सात फेरे लगा जा
क्यूं जहां से कुंवारा गुजरने लगा
आज मरने की तैयारी करने लगा
बिना शादी के देखो मरने लगा
अरे लोगो पकड़ो ये लड़का दीवाना
आज मरने की तैयारी करने लगा
बिना शादी के देखो मरने लगा
अरे लोगो पकड़ो पकड़ो पकड़ो
ये लड़का दीवाना दीवाना