Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
नहीं किया तो करके देख, तू भी किसी पे मर के देख
नहीं किया तो करके देख, तू भी किसी पे मर के देख
हुस्न के बिखरे फूलों से, दिल की झोली भर के देख
तू भी किसी पे मर के देख, नहीं किया तो करके देख
तू भी किसी पे मर के देख
हो कौन तुझे क्या कहता है, क्यों उसका ग़म सहता है
अरे कुत्ते भौंकते रहते हैं
कुत्ते भौंकते रहते हैं, क़ाफ़िला चलता रहता है
भाई क़ाफ़िला चलता रहता है
कभी अपने मन की कर के देख, तू भी किसी पे मर के देख
नहीं किया तो करके देख, तू भी किसी पे मर के देख
हो रीते रस्में तोड़ भी दे, दिल को अकेला छोड़ भी दे
दुनिया दिल की दुश्मन है
दुनिया दिल की दुश्मन है, दुनिया का मुँह मोड़ भी दे
तू दुनिया का मुँह मोड़ भी दे
अरे कुछ तो अनोखा कर के देख, तू भी किसी पे मर के देख
नहीं किया तो करके देख, तू भी किसी पे मर के देख
हो एक रास्ता है दौलत का दूसरा ऐश-ओ-इशरत का
अरे तीसरा झूठी इज्जत का, अरे तीसरा झूठी इज्जत का
चौथा सच्ची उल्फ़त का है, चौथा सच्ची उल्फ़त का
इस रास्ते से गुज़र के देख, तू भी किसी पे मर के देख
नहीं किया तो करके देख, तू भी किसी पे मर के देख