रांझे की कसम, माहीवाल की कसम
हो रांझे की कसम, माहीवाल की कसम
अपना ये प्यार होगा कभी नहीं कम
कभी नहीं कम, कभी नहीं कम
मेरे सनम, हो मेरे सनम
हीर की कसम, प्यारी सोनी की कसम
हो हीर की कसम, प्यारी सोनी की कसम
अपना भी प्यार होगा कभी नहीं कम
कभी नहीं कम, कभी नहीं कम
मेरे सनम, हो मेरे सनम
तू जो बने सीता तो मैं राम बन जाऊं
तू जो बने राधा तो मैं श्याम बन जाऊं
तू जो बने राधा तो मैं श्याम बन जाऊं
गीता की कसम, कुरान की कसम
हो गीता की कसम, कुरान की कसम
अपना ये प्यार होगा कभी नहीं कम
कभी नहीं कम, कभी नहीं कम
मेरे सनम, हो मेरे सनम
तू जो बने सागर, मैं लहर बन जाऊं
तू जो बने मंजिल, मैं डगर बन जाऊं
तू जो बने मंजिल, मैं डगर बन जाऊं
शीरी की कसम, फरहाद की कसम
हो शीरी की कसम, फरहाद की कसम
अपना भी प्यार होगा कभी नहीं कम
कभी नहीं कम, कभी नहीं कम
मेरे सनम, हो मेरे सनम
हो आसमां से ऊंची है मोहब्बत हमारी
सागर से गहरी है चाहत हमारी
सागर से गहरी है चाहत हमारी
लैला की कसम, मजनू की कसम
हो लैला की कसम, मजनू की कसम
अपना ये प्यार होगा कभी नहीं कम
कभी नहीं कम, कभी नहीं कम
मेरे सनम, हो मेरे सनम
हीर की कसम, प्यारी सोनी की कसम
रांझे की कसम, माहीवाल की कसम
अपना ये प्यार होगा कभी नहीं कम
कभी नहीं कम, कभी नहीं कम
मेरे सनम, हो मेरे सनम