Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
फिर तन्हाइयों में घिर रहा हूँ
मुझे फिर से ढूंढे हैं मेरा कल
यादों से भी लड़ रहा हूँ मैं
उन्हीं यादों में डूबा जिंदा हर पल
कभी मिल सके अगर क्या मिल पाएंगे सब हम भूल कर
भूल कर
कुछ यादें हैं जो जीने न दें
कुछ यादें हैं जो जिंदा रखें हमें
कुछ यादें हैं जो जीने न दें
कुछ यादें तेरी जिंदा रखें हमें
सहाना खाली मुझे याद तेरी आ रही है
भूख मार चुकी है फिक्र तेरी खा रही है
तेरे बिना खुद को देख भी नहीं सकता
घर के आइनों पे बस धूल जमती जा रही है
जब उठें हाथ मेरे तो बस दुआओं में
ले के अंधेरे तुझे दे रहा सुबहों में
इसके अलावा देने को क्या ही बचा है
अर्श के दुआ तो कितनी बार लुटा हूँ मैं
चल आ सर्दियों बरसात में वो बात नहीं है
सब कुछ है बस मेरे साथ तेरा साथ नहीं है
रखे आया था मैं फूल दहलीज़ पे
बदल लिया ठिकाना तू ने खैर कोई बात नहीं है
ना जाने कैसा ये सज्दों में शोर है
तेरे बाद महफिलें खामोश हैं
हम दोनों हो बहुत एक जैसे हैं
मैं कहता उसका वो कहती मेरा दोष है
आ के देख तेरी याद ने क्या कर दिया है
यहाँ आ के देख समंदर इसमें भर लिया है
तरस आता नहीं हाल पर खुद के
मैंने खुद के खिलाफ खुद को कर लिया है
कुछ यादें हैं जो जीने न दें
कुछ यादें तेरी जिंदा रखें हमें