Elige una pista para reproducir
Sencillo / Pista
चाँद शरमाने लगा जब हमने हाथों से छुआ
आसमानों का शहर ले इश्क़ से रोशन हुआ
हो गए सजदे मुकम्मल, हो गई पूरी दुआ
मेहरमाँ हम पे शायद ख़ुदा की क़ुदरत हो गई है
हमे जबसे मोहब्बत हो गई है
ये दुनिया खूबसूरत हो गई है
हमे जबसे मोहब्बत हो गई है
ये दुनिया खूबसूरत हो गई है
हमे जबसे मोहब्बत हो गई है
आ आ आ आ
मैं खेतों में बनी पगडंडियो पर
तुम्हारा हाथ थामे चल रहा हूँ
है पिघला शाम के सूरज का सोना
मगर मैं सिर्फ़ तुमको देखता हूँ
नहीं छूटेगी अब जो, तू वो आदत हो गई है
हमे जबसे मोहब्बत हो गई है
ये दुनिया खूबसूरत हो गई है
हमे जबसे मोहब्बत हो गई है
ये सारे लोग बिल्कुल बेख़बर है
मैं दिल ही दिल में सपने बुन रही हूँ
ये सारे लोग बिल्कुल बेख़बर है
मैं दिल ही दिल में सपने बुन रही हूँ
निगाहें जो तुम्हारी कह रही है
मैं इन आँखों से वो सब सुन रही हूँ
बड़ी प्यारी हमारे संग शरारत हो गई है
हमे जबसे मोहब्बत हो गई है
ये दुनिया खूबसूरत हो गई है
हमे जबसे मोहब्बत हो गई है
हो गई है
बाजे रे, बाजे शहनाई, आई, प्रेम की बेला आई
नैन मिले जब साजन से तो सजनी हौले से शर्माई
बाजे रे, बाजे शहनाई, आई, प्रेम की बेला आई
चाँद चकोरी की ये जोड़ी रब ने अपने हाथ बनाई
बाजे रे, बाजे शहनाई, आई, प्रेम की बेला आई (आ आ)
नैन मिले जब साजन से तो सजनी हौले से शर्माई (आ आ)
बाजे रे, बाजे शहनाई, आई, प्रेम की बेला आई (आ आ)
चाँद चकोरी की ये जोड़ी रब ने अपने हाथ बनाई (आ आ)
हमे जबसे मोहब्बत हो गई है