Elige una pista para reproducir
शिव प्राणों में हो
शिव श्वांस श्वांस में बसे,
हृदय मंदिर में शिव ओंकार,
निराकार विद्महे
सत्यं शिवं सुंदरम...
नव सृष्टि की रचनाकार,
शिवशक्ति, योगेश्वरी
तुम शिवशक्ति,योगेश्वरी
सप्तरंगी, राजेश्वरी
शिववंशी, तपस्विनी,
शिवशक्ति, योगेश्वरी,
तुम शिवशक्ति, योगेश्वरी...
हे आत्मा तुम
प्रचंड महाशक्ति
ताजधारी, तिलकधारी
निर्विकारी, क्रांतिकारी
ताजधारी, तिलकधारी
क्रांतिकारी, विश्वकल्याणी...
ओजस्वी तुम, तेजस्वी तुम
राजयोग के तपस्वी तुम
हे आत्मा तुम
प्रचंड महाशक्ति
आधार तुम,
अवतार तुम,
झँकार तुम,
अंगार तुम...
हो योगी तुम,
महायोगी तुम,
हो आंधी में
खामोशी तुम...
नव सृष्टि के रचनाकार
क्रांति वीर तुम,
सखावीर तुम,
महावीर तुम,
शक्तिवीर तुम...
महायज्ञ की आहुति,
तुम महायज्ञ की दिव्य ज्योति
ओजस्वी तुम, तेजस्वी तुम,
राजयोग के तपस्वी तुम
ओजस्वी तुम, तेजस्वी तुम
राजयोग के तपस्वी तुम
मर्यादा में पुरुषोत्तम तुम,
अनुशासन के महानायक तुम...
सदा विजयी, वरदानी,
इतिहास की अमर कहानी
सदा विजयी, वरदानी तुम
इतिहास की अमर कहानी...
ओजस्वी तुम, तेजस्वी तुम
हो राजयोग के तपस्वी तुम
सप्तरंगी, राजेश्वरी
शिववंशी, तपस्विनी,
शिवशक्ति,योगेश्वरी,
तुम शिवशक्ति,योगेश्वरी...