कालरात्रि, कल्याणी
हम द्वार तुम्हारे आए हैं
कालरात्रि, कल्याणी
हम द्वार तुम्हारे आए हैं
हे कालरात्रि, कल्याणी, हे, माँ दुर्गे, कल्याण करो
इस जनम-मरण के बँधन से, माँ, मुक्त करो, माँ, मुक्त करो
(मुक्त करो, माँ, मुक्त करो, माँ, मुक्त करो, माँ, मुक्त करो)
इस दास की, मैय्या, लाज रखो
हरो दोष जो सर पे आए हैं
(कालरात्रि, कल्याणी)
(हम द्वार तुम्हारे आए हैं)
जय दुर्गा, अष्ट भवानी माँ, तेरे दर आया तेरा सवाली, माँ
मुझे मुक्त करो इस संकट से, लाया संग झोली खाली, माँ
(संग लाया झोली खाली, माँ, संग लाया झोली खाली, माँ)
करुणा बरसाओ, माँ, मेरी
तुमको मैं मनाने आया हूँ
(कालरात्रि, कल्याणी)
(हम द्वार तुम्हारे आए हैं)
तुम अम्बे, चण्डी, काली माँ, करो भक्तों की रखवाली, माँ
जो तुम न सुनो तो सुने कौन, करो कृपा, शेरोवाली माँ
(करो कृपा, शेरोवाली माँ, करो कृपा, शेरोवाली माँ)
मेरे प्राण तुम्हें अर्पण, मैय्या
तेरी ज्योत जगाने आया हूँ
(कालरात्रि, कल्याणी)
(हम द्वार तुम्हारे आए हैं)
(कालरात्रि, कल्याणी)
(हम द्वार तुम्हारे आए हैं)
(कालरात्रि, कल्याणी)
(हम द्वार तुम्हारे आए हैं)
(कालरात्रि, कल्याणी)
(हम द्वार तुम्हारे आए हैं)
(कालरात्रि, कल्याणी)
(हम द्वार तुम्हारे आए हैं)