Elige una pista para reproducir
मस्त आँखों में
मस्त आँखों में शरारत
कभी ऐसी तो न थी
कभी ऐसी तो न थी
यूँही शरमाने की आदत
कभी ऐसी तो न थी
कभी ऐसी तो न थी
हो हो हो हो हो
कोई बिजली है कि नस नस में जो लहराती है
मुझे क्या जाने कहाँ ले के उड़ी जाती है
मुझे क्या जाने कहाँ ले के उड़ी जाती है
शोख़ अंगड़ाई क़यामत
कभी ऐसी तो न थी
कभी ऐसी तो न थी
कभी ऐसी तो न थी
दिल धड़कता है तो चेहरे पे निखार आता है
वो तो वो है उसे अपने पे प्यार आता है
वो तो वो है उसे अपने पे प्यार आता है
जैसी अब है मेरी हालत
कभी ऐसी तो न थी
कभी ऐसी तो न थी
कभी ऐसी तो न थी
हो हो हो हो हो
बहकी बहकी हुई नज़रों का सलाम आता है
दिल-ए-बेताब ठहर उनका पयाम आता है
दिल-ए-बेताब ठहर उनका पयाम आता है
है जो अब मुझपे इनायत
कभी ऐसी तो न थी
कभी ऐसी तो न थी
मस्त आँखों में
मस्त आँखों में शरारत
कभी ऐसी तो न थी