
Sencillo / Pista
हम ने तो दिल को आपके कदमों पे रख दिया
हम ने तो दिल को आपके कदमों पे रख दिया
इस दिल का क्या करेंगे ये अब आप सोचिये
हम आप की वफ़ा की कसम खा रहे है आज
हम आप की वफ़ा की कसम खा रहे है आज
कैसी वफ़ा करेंगे ये अब आप सोचिये
हम ने तो दिल को आपके कदमों पे रख दिया
जब दिल से हम ने जोड़ लिया दिल का सिलसिला
जब दिल से हम ने जोड़ लिया दिल का सिलसिला
आगे है क्या नसीब में जाने मेरी बला
छोड़ा जब आप ही से मुहोब्बत का फ़ासला
क्या फैसला करेंगे ये अब आप सोचिये
हम ने तो दिल को आपके कदमों पे रख दिया
चाहत का ऐतबार है कितना हसीं ख्वाब
चाहत का ऐतबार है कितना हसीं ख्वाब
ऐसे में कौन माँगे किसी बात का जवाब
जब आप ही के हाथ है तक़दीर की किताब
क्या क्या लिखा करेंगे ये अब आप सोचिये
हम ने तो दिल को आपके कदमों पे रख दिया
इस दिल का क्या करेंगे ये अब आप सोचिये
हम आप की वफ़ा की कसम खा रहे है आज
कैसी वफ़ा करेंगे ये अब आप सोचिये
हम ने तो दिल को आपके कदमों पे रख दिया