Elige una pista para reproducir
दिल मेरा दीवाना प्यार का
दिल तेरा दीवाना प्यार का
तक़दीर से हम-तुम मिले, लो शुरू हो गया
अफ़साना प्यार का, अफ़साना प्यार का
दिल मेरा दीवाना प्यार का
दिल तेरा दीवाना प्यार का
तक़दीर से हम-तुम मिले, लो शुरू हो गया
अफ़साना प्यार का, अफ़साना प्यार का
जिस दिन से तुझे देखा यहाँ, ये दिल था बेक़रार
आया मगर होंठों पे तो अफ़साना ये पहली बार
हर पल दिल को मेरे यहाँ शायद था इंतज़ार
पहले खुले तेरी ज़ुबाँ, तू ख़ुद सुनाए यहाँ
अफ़साना प्यार का, अफ़साना प्यार का
दिल मेरा दीवाना प्यार का
दिल तेरा दीवाना प्यार का
तक़दीर से हम-तुम मिले, लो शुरू हो गया
अफ़साना प्यार का, अफ़साना प्यार का
भूले ना कभी भी हमको जहाँ, ऐसा करेंगे प्यार
जैसा कभी पहले कहीं किया किसी ने ना, यार
मिल जाएँ जब दो दिल जवाँ, ऐसे कहीं एक बार
ये ख़्वाब ना टूटे कभी, फिर ख़त्म हो ना यहाँ
अफ़साना प्यार का, अफ़साना प्यार का
दिल मेरा दीवाना प्यार का
दिल तेरा दीवाना प्यार का
तक़दीर से हम-तुम मिले, लो शुरू हो गया
अफ़साना प्यार का, अफ़साना प्यार का
अफ़साना प्यार का