Elige una pista para reproducir
कोयल बोली दुनिया डोली
कोयल बोली दुनिया डोली
समझो दिल की बोली ओ ओ ओ
कोयल बोली दुनिया डोली
समझो दिल की बोली
दिल दुनिया मे फ़र्क़ है कितना
तू है कितनी भोली हो हो
कोयल बोली दुनिया डोली
समझो दिल की बोली
इस दिल के धोखे मे रह लो
कुछ भी सुन लो कुछ भी कह लो
इस दिल के धोखे मे रह लो
कुछ भी सुन लो कुछ भी कह लो
रंग बिना ना खेली जाए इस जीवन की होली
कोयल बोली दुनिया डोली
समझो दिल की बोली
उपर अंबर नीचे ज़मीन है
इतना बड़ा घर कोई नही है
उपर अंबर नीचे ज़मीन है
इतना बड़ा घर कोई नही है
फूल पवन बादल पंछी ये
सब अपने हमजोली ओ ओ
कोयल बोली दुनिया डोली
समझो दिल की बोली
देखो हंस दो दिल ना तोडो
मै खुश हूँ तुम मेरा साथ ना छोड़ो
देखो हंस दो दिल ना तोडो
मै खुश हूँ तुम मेरा साथ ना छोड़ो
तेरा साथ मै छोड़ूँगा
पर भेज के तेरी डोली
कोयल बोली दुनिया डोली
समझो दिल की बोली