खेल वही फिर आज तू खेला
पहले गुरु आया, अब चेला
खेल वही फिर आज तू खेला
पहले गुरु आया, अब चेला
ओ, पागल-नादान शिक़ारी
जान अगर है तुझको प्यारी
तो छोड़ दे मेरी गलियों का फेरा
मैं नागन, तू सपेरा
मैं नागन, तू सपेरा
भूल गया क्या तू वो ज़माना
भूल गया क्या तू वो ज़माना
ये नागन का गीत पुराना
इक जीतेगा, इक हारेगा
देखें कौन किसे मारेगा
मैं रोशनी हूँ, तू है अँधेरा
मैं नागन, तू सपेरा
मैं नागन, तू सपेरा
दर्द पुराना, चोट पुरानी
बरसों पहले थी ये कहानी
दर्द पुराना, चोट पुरानी
बरसों पहले थी ये कहानी
तूने छेड़ी बीन बजा के
फिर मेरी गलियों में आ के
तूने लगाया है आज डेरा
मैं नागन, तू सपेरा
मैं नागन, तू सपेरा
मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा
मैं नागन, तू सपेरा
मैं नागन, तू सपेरा