Elige una pista para reproducir

हे रोम रोम में बसने वाले राम
हे रोम रोम में बसने वाले राम
जगत के स्वामी हे अंतर्यामी
मै तुझसे क्या मांगू
मै तुझसे क्या मांगू
हे रोम रोम में बसने वाले राम
आस का बंधन तोड़ चुकी हु
तुझपर सब कुछ छोड़ चुकी हु
आस का बंधन तोड़ चुकी हु
तुझपर सब कुछ छोड़ चुकी हु
नाथ मेरे मै क्यों कुछ सोचु
नाथ मेरे मै क्यों कुछ सोचु
तू जाने तेरा काम
जगत के स्वामी हे अंतर्यामी
मै तुझसे क्या मांगू
मै तुझसे क्या मांगू
हे रोम रोम में बसने वाले राम
तेरे चरण की धूल जो पाये
वह कंकर हिरा हो जाए
तेरे चरण की धूल जो पाये
वह कंकर हिरा हो जाए
भाग मेरे जो मैंने पाया
इन चरणो में धाम
जगत के स्वामी हे अंतर्यामी
मै तुझसे क्या मांगू
मै तुझसे क्या मांगू
हे रोम रोम में बसने वाले राम
भेद तेरा कोई क्या पहचाने
जो तुझसे हो वह तुझे जाने
भेद तेरा कोई क्या पहचाने
जो तुझसे हो वह तुझे जाने
तेरे किये को हम क्या दे वे
तेरे किये को हम क्या दे वे
भले बुरे का नाम
जगत के स्वामी हे अंतर्यामी
मै तुझसे क्या मांगू
मै तुझसे क्या मांगू
हे रोम रोम में बसने वाले राम
जगत के स्वामी हे अंतर्यामी
मै तुझसे क्या मांगू
मै तुझसे क्या मांगू
हे रोम रोम में बसने वाले राम