Elige una pista para reproducir
हा हा हा
हा हा हा
घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही
रस्ते में है उसका घर
पहली दफ़ा मैंने जब उसको देखा था
साँसें गई ये ठहर
रहती है दिल में मेरे कैसे बताऊँ उसे
मैं तो नहीं कह सका कोई बता दे उसे
घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही
रस्ते में है उसका घर
उसकी गली में हैं ढली कितनी ही शामें मेरी
देखे कभी वो जो मुझे खुश हूँ मैं इतने में ही
मैंने तरीके १०० आज़माए
जा के उसे ना कुछ बोल पाए बैठे रहे हम रात भर
जो पास जाता हूँ सब भूल जाता हूँ
मिलती है जब ये नज़र
घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही
रस्ते में है उसका घर
कल जो मिले वो राहों में तो मैं उसे रोक लूँ
उसके दिल में क्या है छिपा एक बार मैं पूछ लूँ
पर अब वहाँ वो रहती नहीं है
मैंने सुना है वो जा चुकी है खाली पड़ा है ये शहर
मैं फिर भी जाता हूँ सब दोहराता हूँ
शायद मिले कुछ ख़बर हो हम्म
घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही
रस्ते में है उसका घर