Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
मान हनु मान मान हनु मान मान
हनु मान मान हनु मान मान
हनु मान मान हनु मान मान
राम के ही सामने झुका वो शीश भक्ति में
शक्ति वरना ऐसी है कि कर दे लंका ख़ाक
चंदा के ही जैसे उनके मुख पे छाई सादगी
ज्वाला उनमें ऐसी रोके सूर्य का प्रताप
मारुति के मन में जैसे राम का ही नाम वैसे
मन में अपने गूँजे एक नाम
जय जय जय हनुमंता
तुम कष्ट निवारक संकट हरता
जय जय जय हनुमंता
तुम रौद्र रूप हो पालन करता
जय जय जय हनुमंता
हनुमंता हनुमंता
संतों का कवच बना वो राक्षसों का अंत है
दुर्बलों का बल है वो है दुर्जनों का काल
वो अखंड ब्रह्मचारी अष्ट सिद्धि प्राप्त है
त्रेतायुग में अवतरित हुए हैं महाकाल
प्रेम का समुद्र है वो भक्ति का स्वरूप है वो
वज्रकाय है हृदय विशाल
जय जय जय हनुमंता
तुम कष्ट निवारक संकट हरता
जय जय जय हनुमंता
तुम रौद्र रूप हो पालन करता
जय जय जय हनुमंता
हनुमंता हनुमंता
अंजनी का नंद जान मेरी जान हनुमान बन गया
सूत वो पवन का मुझको अपनी भक्ति में बहा के ले गया
महावीर है जब साथ में मैं निर्भय हूँ फिर डर कैसा
मैं भी रंग गया बजरंग में मेरा मन हो गया केसरिया
तुलसीदास कह गए हैं खत्म होगा दुःख समझ के
कर लो तुम जो चालीसा का जाप
जय जय जय हनुमंता
तुम कष्ट निवारक संकट हरता
जय जय जय हनुमंता
तुम रौद्र रूप हो पालन करता
जय जय जय हनुमंता
हनुमंता हनुमंता
जय जय जय हनुमंता
हनुमंता हनुमंता
जय जय जय हनुमंता
हनुमंता हनुमंता