
मैं पहली मोहब्बत भुलाए बिना
कैसे फिर से मोहब्बत की दुनिया बसा लूँ?
अगर दिल नहीं मानता है तो बोलो
मैं कैसे बिना बात के मुस्कुरा लूँ?
गई ही नहीं है बदन की वो ख़ुशबू
मेरी रूह उसके ही रंग में रंगी है
वो साए से मेरे है लिपटा अभी तक
मैं कैसे अचानक से पीछा छुड़ा लूँ?
मैं कैसे अचानक से पीछा छुड़ा लूँ?
तेरे सिवा मेरे दिल में कोई नहीं
पूरी तरह से अभी तू यहाँ से गया नहीं
जो तेरे ख़्वाब भी चले गए
तो मेरा क्या होगा, ये कुछ पता नहीं
तेरे सिवा मेरे दिल में कोई नहीं
पूरी तरह से अभी तू यहाँ से गया नहीं
बड़ा ख़ूबसूरत नया इश्क़ होगा
यक़ीनन वो पहले से मज़बूत होगा
बड़ा ख़ूबसूरत नया इश्क़ होगा
यक़ीनन वो पहले से मज़बूत होगा
बड़ा ख़ूबसूरत नया इश्क़ होगा
यक़ीनन वो पहले से मज़बूत होगा
नया घर बसाने से पहले, मेरी जाँ
ज़रा मैं पुरानी मिनारें गिरा लूँ?
मेरे बाज़ुओं में वो ताक़त नहीं है
जो फिर से किसी आसमाँ को उठा लें
मैं रूठा हूँ, टूटा हूँ, जाने दो मुझको
मेरा फ़र्ज़ है, पहले ख़ुद को सँभालूँ
मेरा फ़र्ज़ है, पहले ख़ुद को सँभालूँ
तेरे सिवा मेरे दिल में कोई नहीं
पूरी तरह से अभी तू यहाँ से गया नहीं
जो तेरे ख़्वाब भी चले गए
तो मेरा क्या होगा, ये कुछ पता नहीं
तेरे सिवा मेरे दिल में कुछ नहीं