Elige una pista para reproducir
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हरी शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा
ॐ जय शिव ओंकारा
(ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हरी शिव ओंकारा)
(ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव)
(ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा)
(ॐ जय शिव ओंकारा)
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे (प्रभु पञ्चानन राजे)
हंसानन गरूड़ासन (हंसासन गरूड़ानन) वृषवाहन साजे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
दो भुज चारों चतुर्भुज, दसभुज अति सोहे (प्रभु दसभुज अति सोहे)
तीनों रूप निरखता (तीनों रूप निरखता) त्रिभुवन जन मोहे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
अक्षमाला, वनमाला, मुण्डमाला धारी (प्रभु मुण्डमाला धारी)
चंदन मृगमद सोहे (चंदन मृगमद सोहे) भाले सशी धारी
(ॐ जय शिव ओंकारा)
श्वेताम्बर, पीताम्बर, बाघम्बर अंगे (प्रभु बाघम्बर अंगे)
ब्रह्मादिक सनकादिक (ब्रह्मादिक सनकादिक) भूतादिक संगे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
कर्मे श्रेष्ट कमण्डल, चक्र त्रिशूलधरता (प्रभु चक्र त्रिशूलधरता)
जगकर्ता जगपालक (जगकर्ता जगपालक) प्रभु तुम जग हरता
(ॐ जय शिव ओंकारा)
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव जानत अविवेका (प्रभु जानत अविवेका)
प्रणवाक्षर के मध्ये (प्रणवाक्षर के मध्ये) ये तीनों एका
(ॐ जय शिव ओंकारा)
त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोइ जन गावे (प्रभु जो कोइ जन गावे)
कहत शिवानन्द स्वामी (कहत शिवानन्द स्वामी) मनवान्छित फल पावे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हरी शिव ओंकारा
(प्रभु हरी शिव ओंकारा)
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा
ॐ जय शिव ओंकारा
(ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हरी शिव ओंकारा)
(ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव)
(ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा)
(ॐ जय शिव ओंकारा)