Elige una pista para reproducir
Sencillo / Pista
Life है पिक्चर
हम सब एक्टर
राहु केतु दो डायरेक्टर टर्र टर्र टुइया
पर जे राहु केतु कौन हैं
अबे खड़ी के लोलक सुन कहानी
और बाजा ढोलक
मठ्ठे में जो चले मदानी
निकले सुंदर मक्खन
ऐसा ही अमृत की खोज में
हुआ समुंद्र मंथन
अरे चर-चर, चर-चर, चर-चर
चर-चर चर-चर चर-चर टुइयाँ
हुआ डीसाइड देव और दानव
मिल्के जोर लगाएंगे
निलकेगा जो अमृत दोनो
घुट घुट पी जायेंगे
गट-गट गट-गट गट-गट गट-गट
गट-गट गट-गट गुइया
घुट घुट पी पीके हमसब
ताकतवार हो जायेंगे
तुम भी अमर हो जाओगे भगवान
हम भी अमर हो जायेंगे
हम भी अमर हो जायेंगे भगवान
हम भी अमर हो जायेंगे
पर देवों ने सोचा अगर
दानव अमर हो जायेंगे तो
कैसे चलेगी दुनिया
इसलिए विष्णु जी बोले
कुछ भी हो जाए
अमृत तो हम देवों को ही पिलायेंगे
वो तो ठीक है
पर जे राहु केतु कौन हैं
अबे खड़ी के लोलक
कहानी ख़त्म नहीं हुई है
बजा ढोलक
अमृत पीने की कर रखी थी
सब ने तैयारी
विष्णु जी तब रूप बदल के
बन गये सुंदर नारी
हाय हाय ठुमक-ठुमक ठुमक-ठुमक
ठुमक-ठुमक धैया
नाम मोहिनी रखा खुद का
सरबत लगे पिलाने
देख मोहिनी सूरत सारे
दानव हुए दीवाने
अरे चर-चर, चर-चर, चर-चर
चर-चर चर-चर चर-चर टुइयाँ
लगे नाचने पीके खाके
दानव बन गये बम फटाके
उनमें एक था परमाणु
नाम था उसका स्वर्भानु
आया धर भगवान का भेष
भू एंट्री में कर प्रवेश
छोड़ के चाय कॉफ़ी पेस्ट्री
पी गया अमृत फेस टू फेस
गट-गट गट-गट गट-गट गट-गट
गट-गट गट-गट गुइया
विष्णु जी ने चक्र घुमाया
काट दिया सर धड़ से भाया
पब्लिक इनफार्मेशन हेतु
बन गए दोनो राहु केतु
राहु जाल बुने माया के
केतु के रस्ते रुकानी
एक टिकाये एक भटकाए
दोनों मिलकार रचे कहानी
रचे कहानी रचे कहानी
रच-रच रच-रच रचे कहानी
जीवन के नैया के चक्कू
चक्कू जिनके चले सहारे
और दोनो बस उच्छल तारे
दोनो बस उच्छल तारे
असल चीज तेरा करम है प्यारे
असल चीज तेरा करम है प्यारे
असल चीज तेरा करम है प्यारे
असल चीज तेरा करम है प्यारे