Elige una pista para reproducir
नशे में जो दौलत के हम डगमगाए
नशे में जो दौलत के हम डगमगाए
जमाना ये समझा के हम पी के आए
हम पी के आए हम पी के आए
कोई सोने चांदी की बस्ती में खोए
मगर हम मोहब्बत की मस्ती में खोए
मगर हम मोहब्बत की मस्ती में खोए
नज़र बहकी-बहकी कदम लड़खड़ाए
जमाना ये समझा के हम पी के आए
हम पी के आए हम पी के आए
अज़ाब रंग गुलशन के सरकार देखे
जहां फूल देखे वहीं कांटे देखे
जहां फूल देखे वहीं कांटे देखे
कभी रो दिए हम कभी मुस्कुराए
जमाना ये समझा के हम पी के आए
हम पी के आए हम पी के आए