Elige una pista para reproducir
आ आ
मेरे हमनफस, मेरे हमनवा,
मुझे दोस्त बन के दागा ना दे
मेरे हमनफस, मेरे हमनवा,
मुझे दोस्त बन के दागा ना दे
मैं हूं दर्द-ए-इश्क से जान-वलब,
मुझे जिंदगी की दुआ ना दे
मैं हूं दर्द-ए-इश्क से जान-वलब,
मुझे जिंदगी की दुआ ना दे
मेरे हमनफ़स
मेरे दाग-ए-दिल से है रोशनी,
इसी रोशनी से है जिंदगी
मुझे डर है ऐ मेरे चारागर,
ये चिराग तू ही बुझा ना दे
मुझे डर है ऐ मेरे चारागर,
ये चिराग तू ही बुझा ना दे
मेरे हमनफ़स
मुझे ऐ छोर दे मेरे हाल पर,
तेरा क्या भरोसा है चारागर
ये तेरी नवाज़िश-ए-मुक्तसर,
मेरा दर्द और बढ़ा ना दे
मेरे हमनफस, मेरे हमनवा,
मुझे दोस्त बन के दागा ना दे
मेरे हमनफ़स
मेरा अज़्म इतना बुलंद है
के पराए शोलो-एन का डर नहीं
मेरा अज़्म इतना बुलंद है
के पराए शोलो-एन का डर नहीं
मुझे ख़ौफ़ आतिश-ए-गुल से है,
ये कहीं चमन को जला ना दे
मेरे हमनफस, मेरे हमनवा,
मेरे हमनफस, मेरे हमनवा,
वो उठे हैं लेके होम-ओ-सुबू,
अरे ओ 'शकील' कहां हैं तू
तेरा जाम लेने को बज़्म में
कोई और हाथ बढ़ा ना दे!
मेरे हमनफस, मेरे हमनवा,
मुझे दोस्त बन के दागा ना दे
मैं हूं दर्द-ए-इश्क से जान-वलब,
मुझे जिंदगी की दुआ ना दे