Elige una pista para reproducir
ऊँच नीच का भेद भुला कर
गले मिलो सारे इंसान
सबका एक पिता परमेश्वर
जग में सब जन एक सामान
रघुपति राघव राजा राम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
ऊँच नीच का भेद भुला कर
गले मिलो सारे इंसान
सबका एक पिता परमेश्वर
जग में सब जन एक समान
रघुपति राघव राजा राम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
पत्थर को तुम शीश नवाओ
और इंसान को ठुकराओ
कैसा है ये न्याय तुम्हारा
कुछ हमको भी समझाओ
कौन धरम ये कैसा ज्ञान
जग में सब जन एक सामान
रघुपति राघव राजा राम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
गंगा जमुना खूब नहाए
मन की काई धो न सके
दुनिआ भर के दोस्त बने
घर में भाई के हो न सके
करो न अब खुद का अपमान
जग में सब जन एक समान
रघुपति राघव राजा राम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
ऊँच नीच का भेद भुला कर
गले मिलो सारे इंसान
सबका एक पिता परमेश्वर
जग में सब जन एक सामान
रघुपति राघव राजा राम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
राम नाम को जपने वालो
राम के गुण भी तो अपनाओ
सब केवट को गले लगा लो
सबरी का मत जिया दुखाओ
सबके भीतर है भगवान
जग में सब जन एक समान
रघुपति राघव राजा राम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम