Elige una pista para reproducir
Hey bro what's up bro
Lash curry गरीब शायरी
Yeah lets go
मैं करता हूँ अजीब शायरी
मैं गरीब शायर, करता गरीब शायरी
ख्याल रख माँ-बाप का, long live my g
ऐसे गाने, ऐसी बातें कहीं नहीं मिल पाएगी
मैं करता हूँ अजीब शायरी
मैं गरीब शायर, करता गरीब शायरी
ख्याल रख माँ-बाप का, long live my g
ऐसे गाने, ऐसी बातें कहीं नहीं मिल पाएगी
सवाल करना हक़ है मेरा रखने आया नीव पक्की
नशे कर के युवाओं की टूट चुकी रीढ़ हड्डी
मंदिरों के बाहर भिखारियों की भीड़ लगती
नेताओं की बातें क्यों अजीब लगती
यह candle एक scandal है, छोड़ दो मोमबत्ती
यह भगत वाली कौम क्यों ढोंग पे मौन रखती
मेरा इतिहास कहता मुझ से, तू खोल दे पोल सबकी
अब तू सिखाएगा उसे वो क्या पहन और ओढ़ सकती
इन से गोल बनती रोटी नहीं, troll करता perfect
तू खाना खाता time पे ना भोज करता भर पेट
Boss करता तंग तुझे, रोज़ करता frustrate
रोज़ पैदा होता, बनती मौत मेरी birthdate
माँ-बाप से बढ़ के दस्तावेज़ हो गए
यह सारे western बन-ने के चक्कर में fail हो गए
Market ठप पूरा, share सारे ढेर हो गए
GOAT बन-ने की होड़ में, लड़के भेड़ हो गए
गर माँ मेरी बीमार तो, किस बात का इंतज़ार
बीच बाज़ार में चैन लुटी, दाम था बीस हज़ार
ज़िला बदर लौंडे, हम पे इनाम था तीस हज़ार
रिमांड में खींची खाल, बस जान ना निकाली यार
पीछे साहब ने चिल्लाया, इसको और थोड़ा मार
खोटा public आके बजती, wannabe Lamar
इनका J अलग, Cole अलग, वास्ता नहीं hip-hop से
इंदौर से पटना, पटना राजधानी scene sort है
यहाँ सभी को ही बेहतर की तलाश है
मुझे एक rapper में एक rapper की तलाश है
वो ज़िंदा है या लाश है, परिंदा एक हताश है
समंदर में भी आग है, वो सब
मुरझाए फूल सारा, दोष आता माली पे
उन भँवरों का कसूर नहीं दिखता, यह दुनिया जाली है
Horn बजते गाड़ी के, माँ कोयल गाती डाली पे
Married to the game, पूरी royal वाली शादी है
गुलदस्ता है सवाल का, फूल अच्छा है सम्भालना
कुदरत का यह कमाल था, छू सकता हूँ मैं आसमान
मुँह लगता नहीं मैं खामखा, करता हूँ मैं साधना
मुकदमा या फिर खात्मा, लटका बन के आत्मा
लफड़ा कर के भाग ना
घंटा घर के पास में लाश मिली पूछताछ ना
घपला करती औरत, उसका आदमी खूब मारता
Fees ना मिलने पे स्कूल दाखिला क्यों काट-ता
हम कट गए वो काट-ता
हम बंट गए वो बांट-ता
किसी कस्बे में teacher अपने बच्चे को मारता
पर जान से, और ध्यान से
सुनो आने वाली बातें सच्ची दास्तां
यह मैं नहीं, मेरे जज़्बात बोल रहे
मेरे गानों का दाम कुछ अभी दस लाख बोल रहे
कुछ controversies के लिए मसला खोज रहे
धन के लोभ में, पूरी लंका झोंक रहे
समाज की सुनूँ मैं या अनाज की
जब बात आती भूख की तो पागल होना लाज़मी
जब बाहर आती news, बहन को ज़िंदा तक नहीं छोड़ा
सफ़ेद coat हुआ लाल, जिसके दाग नहीं छुपे आज भी
किसी ने पूछा नहीं, बेटा तेरा हाल क्या है
सभी ने पूछा, तेरे बटवे में कागज़ कितने
हर जगह धुआं-धुआं, काफी हानिकारक दिन थे
कर दिया माफ़ सभी को, हम भी तो बालक दिल थे
मैं करता हूँ अजीब शायरी
मैं गरीब शायर, करता गरीब शायरी
ख्याल रख माँ-बाप का, long live my g
ऐसे गाने, ऐसी बातें कहीं नहीं मिल पाएगी
मैं करता हूँ अजीब शायरी
मैं गरीब शायर, करता गरीब शायरी
ख्याल रख माँ-बाप का, long live my g
ऐसे गाने, ऐसी बातें कहीं नहीं मिल पाएगी
वो बोलते कि lash curry तुम इतना कड़वा क्यों बोलते हो
तो मैं बोलता हूँ
ये सुर-लय-ताल सब छीन लो, मैं प्राणों से भैरव लाऊँगा
और अगर मैं नहीं बोला तो मैं खुद को क्या मुँह दिखाऊँगा Lash curry है क्या