Elige una pista para reproducir
फिजा चुप है, हवा चुप है
नज़ारे कुछ नहीं कहते
कहाँ डूबी मेरी कश्ती, किनारे कुछ नहीं कहते
मेरी दिलकश निगाहों में, मेरे बेताब आंसुओं में
सितारों से तुमने पूछा, सितारे कुछ नहीं कहते
ग़म-ए-दिल का सितारा है, चले आओ चले आओ
मोहब्बत बेसहारा है, कहाँ जाकर छुपे हो
आ भी जाओ, आ भी जाओ, आ भी जाओ
अगर चाहो तो चाह लो तुम
अगर चाहो मिटा दो तुम
मिटे पर भी पुकारेगा मेरा दिल
आ भी जा, आ भी जा
ग़म-ए-दिल का सितारा है, चले आओ चले आओ
मोहब्बत बेसहारा है
मोहब्बत बेसहारा है
चले आओ, चले आओ, चले आओ