Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
तुम्हारे नैन देख के सुना है लोग जोगी हो गए
तुम्हारे नैन देख के
किसी की आस गई, किसी की प्यास गई
किसी को जान मिली, हमारी साँस गई
तुम्हारे नैन देख के सुना है लोग जोगी हो गए
तुम्हारे नैन देख के
दो नीली आँखें
दो नीली आँखें, नीली आँखें, जैसे सपनों में खोई हुई हैं
ये नीली आँखें
ये नीली आँखें, नीली आँखें, जैसे रातें दो सोई हुई हैं
किसी को साथ मिला, किसी की बात चली
किसी का दिन बीता, हमारी रात चली
तुम्हारे नैन देख के सुना है लोग जोगी हो गए
तुम्हारे नैन देख के
ओ, लोग कहते हैं, कहते हैं
इन आँखों में साहिल बहते हैं
ओ, लोग कहते हैं
इन झीलों में शायद प्यासे दिल रहते हैं
तुम्हारी आँख लगे तो रात सोती है
तुम्हारे जागते ही सवेर होती है
तुम्हारे नैन देख के सुना है लोग जोगी हो गए
तुम्हारे नैन देख के