Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
नया-नया सा महसूस कुछ हो रहा है
धीरे से ये दिल तेरे ही पास आ रहा है
है ये बेख़बर
ना तेरे दिल का है पता
शायद इस क़दर
एहसास है ये हुआ
जो मुझे ना मिली पहले कभी
तुम हो वो मेरी खुशी
पहले ना थी ये ज़िंदगी
तुम से शुरू, ख़त्म तुम पे ही
कुछ हसीन सा वो लम्हा था
जब मिली थी तुझसे निगाह
वो रात भी थी अधूरी सी
जिसमें माँगी थी ये दुआ
कह सकूँ मैं अधूरी सी वो सारी बातें
क्योंकि साँसें भी थम सी जाती हैं ये तेरे आगे
आँखों में देखें अगर
पाएगी चेहरा तेरा
लफ़्ज़ों से अगर ना सही
कर देंगी ये सब बयाँ
जो मुझे ना मिली पहले कभी
तुम हो वो मेरी खुशी
पहले ना थी ये ज़िंदगी
तुम से शुरू, ख़त्म तुम पे ही
पाने से पहले खो ना दूँ
इस डर से ये मैं ना कहूँ
रह जाएँ ना ये बातें अनकही
जो मुझे ना मिली पहले कभी
तुम हो वो मेरी खुशी