दर्शन
दर्शन दे ओ श्री श्याम तुम बिन कौन हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
दर्शन
दर्शन दे ओ श्री श्याम तुम बिन कौन हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
तुमने महाभारत में अपना कौशल दिखलाया
कौशल दिखलाया
श्रीकृष्ण को दे शीश दान में ऐसा वर पाया
बाबा ऐसा वर पाया
कलिकाल में पूजा तेरी सौभाग्य हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
दर्शन
दर्शन दे ओ श्री श्याम तुम बिन कौन हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
मेरे ही श्याम नाम तुम देवों के देव हो
देवों के देव हो
जो शरण तेरी में आये उसका पूरण काम हो
उसका पूरण काम हो
धन धान्य पुत्र और पौत्र दो वरदान तुम्हारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
दर्शन
दर्शन दे ओ श्री श्याम तुम बिन कौन हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
हे श्याम बाबा आये हैं हम शरण तुम्हारी
बाबा शरण तुम्हारी
मेटो हमारे संकट हे श्री श्याम मुरारी
श्री श्याम मुरारी
ऐसा देओ वरदान हो कल्याण हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
दर्शन
दर्शन दे ओ श्री श्याम तुम बिन कौन हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
एक विनती है मातृदत्त की श्याम आपसे
श्री श्याम आपसे
जानूँ नहीं कुछ भाव भक्ति अपने विचार से
बाबा अपने विचार से
हो नाथ कैसे पापों से छुटकारा हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
दर्शन
दर्शन दे ओ श्री श्याम तुम बिन कौन हमारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा
दुख दूर करो आपका है एक सहारा