Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
ले लो ले लो दुआएं माँ बाप की हो
ले लो ले लो दुआएं माँ बाप की
सर से उतरेगी गठरी पाप की
ले लो ले लो दुआएं माँ बाप की
गोद में माँ की आँख खुली
जग देखा बाप के कंधे चढ़ के
गोद में माँ की आँख खुली
जग देखा बाप के कंधे चढ़ के
सेवा बड़ी न होगी कोई
इन दोनों की सेवा से बढ़के
इन दोनों की सेवा से बढ़के
ले लो ले लो दुआएं माँ बाप की
दुख सहना माँ बाप की ख़ातिर
फ़र्ज़ तो है एहसान नहीं
दुख सहना माँ बाप की ख़ातिर
फ़र्ज़ तो है एहसान नहीं
कर्ज़ है इनका तेरे सर पर
भिक्षा या कोई दान नहीं हो
भिक्षा या कोई दान नहीं
ले लो ले लो दुआएं माँ बाप की
मात पिता के चरण छुए जो
चार धाम तीरथ फल पाए
मात पिता के चरण छुए जो
चार धाम तीरथ फल पाए
जो आशीष ये दिल से दें
भगवान से भी टाली ना जाए
भगवान से भी टाली ना जाए
ले लो ले लो दुआएं माँ बाप की
सर से उतरेगी गठरी पाप की
ले लो ले लो दुआएं माँ बाप की