Elige una pista para reproducir

Sencillo / Pista
आएगा आएगा आएगा आएगा आनेवाला आएगा आएगा आएगा
दीपक बग़ैर कैसे पर्वाने जल रहे हैं
दीपक बग़ैर कैसे पर्वाने जल रहे हैं
कोई नहीं चलाता और तीर चल रहे हैं
कोई नहीं चलाता और तीर चल रहे हैं
तड़पेगा कोई कब तक बे-आस बे-सहारे
तड़पेगा कोई कब तक बे-आस बे-सहारे
लेकिन ये कह रहे है दिल के मेरे इशारे
आएगा आएगा आएगा आएगा आनेवाला आएगा आएगा आएगा
भटकी हुई जवानी मँज़िल को ढूँढती है
भटकी हुई जवानी मँज़िल को ढूँढती है
माझी बग़ैर नय्या साहिल को ढूँढती है
माझी बग़ैर नय्या साहिल को ढूँढती है
क्या जाने दिल की कश्ती कब तक लगे किनारे
क्या जाने दिल की कश्ती कब तक लगे किनारे
लेकिन ये कह रहे हैं दिल के मेरे इशारे
आएगा आएगा आएगा आएगा आनेवाला आएगा आएगा आएगा