Elige una pista para reproducir
मैं आँखों के दर मिलूँ ना अगर
मेरा एक पता ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
ना हो रोशनी हो रातें घनी
तो चेहरा मेरा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
मेरा अक्स ये जो तस्वीर है
लहर ने छुआ तो धुल जाएगा
जो पहचान है मेरे नाम से
वो एक नाम शोरों में घुल जाएगा
घुल जाएगा
ये हस्ती मेरी अगर डोर है
तो उसका सिरा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
ना हो रोशनी हो रातें घनी
तो चेहरा मेरा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
हथेली तेरी छुइ तो लगा
ये दुनिया मुझी पे मेहेरबान है
सफ़र है वही वही मंज़िलें
तो फिर क्यूँ लगे राह आसान है
राह आसान है
तेरी फ़िक्र से खनकती है जो
वही इक सदा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
ना हो रोशनी हो रातें घनी
तो चेहरा मेरा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
अगर दर्द का कोई रंग है
मैं उस रंग में गूँजता शोर हूँ
मेरा ख़्वाब था रहूँ ख़्वाब में
मगर मैं हक़ीकत में कुछ और हूँ
कुछ और हूँ
इसी ग़म का ये अब इल्ज़ाम दे
ख़ुदी से ख़फा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
ना हो रोशनी हो रातें घनी
तो चेहरा मेरा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
ये आँधी मुझे गिराती रहे
इसे क्या गुमां है मैं डर जाऊँगी
लो सौ बार तुम बिखेरो मुझे
हज़ारों गुना मैं निखर जाऊँगी
निखर जाऊँगी
जो टूटे मगर ना बदले बयाँ
वही आईना ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
ना हो रोशनी हो रातें घनी
तो चेहरा मेरा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
अंधेरा भी है उजाला भी है
यही तो सहर की शुरुआत है
परिंदा अकेला है आकाश में
मगर ख़ुश है वो आज आज़ाद है
आज आज़ाद है
जहाँ ख़त्म है वहीं से शुरू
नयी दास्तां ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
ना हो रोशनी हो रातें घनी
तो चेहरा मेरा ये आवाज़ है
ये आवाज़ है
मैं आँखों के दर मिलूं ना अगर
मेरा एक पता ये आवाज़ है
ये आवाज़ है